मुश्किल वक्त का साथी, आपका इमरजेंसी फंड। जानें कैसे SIP से आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का ये कवच तैयार कर सकते हैं।
राहुल की जॉब गई, पर घबराया नहीं! उसके पास 6 महीने का इमरजेंसी फंड था. आप भी जानें SIP से इस ज़रूरी फंड को कैसे बनाएं।
यह अप्रत्याशित खर्चों के लिए अलग रखे गए पैसे हैं. नौकरी छूटने, मेडिकल इमरजेंसी जैसी मुश्किलों में सहारा. आपकी हर इन्वेस्टमेंट का आधार।
अपने मासिक आवश्यक खर्चों का 3 से 6 गुना. अगर ₹50,000 मासिक खर्च है तो ₹1.5 लाख (3 माह) या ₹3 लाख (6 माह) का फंड बनाएं।
SIP अनुशासन सिखाए, महंगाई से लड़े और ज़रूरत पड़ने पर लिक्विडिटी दे. बैंक से बेहतर रिटर्न के साथ सिस्टमैटिक बचत का सबसे अच्छा तरीका।
इमरजेंसी फंड के लिए लिक्विड फंड्स या अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स चुनें. सुरक्षा और लिक्विडिटी सबसे पहले है. इक्विटी फंड्स से बचें!
SIP कैलकुलेटर से अपना लक्ष्य तय करें और वित्तीय सुरक्षा पाएं! अधिक जानकारी और कैलकुलेटर के लिए sipplancalculator.in पर जाएं।