हर माता-पिता का सपना है बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाना। पर बढ़ती महंगाई एक चुनौती है। जानें SIP से कैसे करें अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित।
क्या आप जानते हैं, शिक्षा का खर्च हर साल 8-12% बढ़ रहा है? आज का 10 लाख, 15 साल बाद 40-50 लाख हो सकता है। बिना प्लानिंग, ये सपना भारी पड़ सकता है!
SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) छोटे निवेश से एक बड़ा कॉर्पस बनाने में मदद करता है। सबसे पहले, बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए एक स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य तय करें।
अपना लक्ष्य (जैसे ₹50 लाख) और कितने साल बाद चाहिए, यह तय करें। मंथली SIP राशि निकालें। अपनी आय बढ़ने के साथ Step-up SIP ज़रूर करें, ये कम्पाउंडिंग का जादू बढ़ाएगा!
उच्च शिक्षा एक लंबा लक्ष्य है (10+ साल)। Flexi/Multi-cap या Balanced Advantage Funds जैसे इक्विटी फंड्स अच्छे विकल्प हैं। हमेशा अपने रिस्क प्रोफाइल अनुसार चुनें।
देर से शुरुआत, मार्केट गिरने पर SIP रोकना, Step-up न करना और पोर्टफोलियो रिव्यू न करना बड़ी गलतियाँ हैं। पहले इमरजेंसी फंड बनायें फिर SIP शुरू करें।
अपने बच्चे के भविष्य के लिए आज ही प्लानिंग शुरू करें। sipplancalculator.in पर SIP कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपना लक्ष्य और आवश्यक SIP राशि जानें।